शामली, फरवरी 1 -- शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में रविवार को महाराणा प्रताप, सरदार पटेल एवं शिवाजी बस्ती, शामली के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष सामूहिक पुष्पार्चन के साथ हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल तेजिन्द्र पाल त्यागी, विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदपाल सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख, आरएसएस तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओमवीर शास्त्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश गुप्ता एवं रमेश चन्द्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ओमवीर शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सनातन परंपराओं पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की विजय के लिए संघर्ष आवश्यक है और समाज को आत्मबल से सशक्त होना होग...