रुद्रपुर, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सितारगंज क्षेत्र में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवार में माता की भूमिका पर प्रकाश डाला। मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य पश्चिमी यूपी सुशील कुमार, दुर्गा ज्योति पीठ की गीता शर्मा, रामेश्वर शिव मंदिर के महंत रवि जी महाराज ने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए परिवार में माता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता का प्रथम दायित्व है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बड़ों का आदर सत्कार करें छोटों को प्यार करें। बच्चों के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना से जागृत करें एवं अपने धर्म एव संस्कृति के अनुसार आचरण करना सिखाए। राष्ट्र सर्वोपरि की भाव...