हरदोई, फरवरी 1 -- कछौना। आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कस्बे में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में नैमिषारण्य धाम से पधारे साधु-संतों सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कस्बे के एक इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि विद्यानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूल भाव के साथ पूरे विश्व में अग्रणी है। अनंत काल से चली आ रही सनातन परंपरा श्रेष्ठ है और आने वाले समय में भारत विश्वगुरु बनेगा। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक संजय ने संघ के 100 वर्षों की सेवा और संकल्पों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि दीदी मुमुक्षा व रूपम तिवारी ने पंच परिवर्तन के मूल उद्देश्य स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों की व्याख्या करते हुए इन्हें जीवन में अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.