गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच की कला साधिका संध्या सुमन ने अपने प्रभावशाली दंड चालन व तलवारबाजी कर प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साहस, आत्मविश्वास और सशक्त प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। दर्शकों ने तालियों गड़गड़ाहट व विजय उदघोष के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। अधिवक्ताद्वय संगीता कुमारी और अमोद कुमार सिन्हा की पुत्री संध्या सुमन बचपन से ही कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा पीढ़ी में प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है। उक्त अवसर पर संध्या सुमन ने कहा मुझे मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है। वह अपने माता-पिता, गुरुओं और पंडित हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.