धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी धनबाद आएंगे। 11 से 13 अप्रैल तक धनबाद में रहेंगे। धनबाद महानगर में तीन दिन का प्रवास है। पुजारी 11 अप्रैल की सुबह 10 बजे धनसार के बस्ताकोला दुर्गा मंदिर व शाम चार बजे धैया शनि मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं 12 अप्रैल की सुबह 10 बजे भौंरा व शाम चार बजे बाबूडीह में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जगह-जगह विरोट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संघ की ओर से तय प्रमुख सात कार्यक्रमों में एक विराट हिन्दू सम्मेलन हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.