पडरौना, दिसम्बर 23 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 27 दिसंबर को खजुरी बाजार में हिन्दू सम्मेलन प्रस्तावित है। इसी क्रम में खंड संचालक दिग्विजय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, जनसंपर्क और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न गांवों से आए स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिन पर पदाधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक में खंड कार्यवाह पवन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। सभी स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने प्रवास वाले गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.