अलीगढ़, फरवरी 3 -- गभाना, संवाददाता। कस्बा के लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें मंच, पंडाल और बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम शामिल हैं। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। आरएसएस के नगर संघचालक अनिल सारस्वत, जिला कार्यवाह शिवकांत रावत, नगर कार्यवाह भुवनेश कुमार सिंह, देवकीनंदन पांडे ने बताया कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। नगर कार्यवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.