मऊ, जनवरी 2 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। तीन जनवरी यानी आज कस्बे के पार्वती कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजन समिति ने भव्य बाइक रैली निकालकर जनजागरण किया। इस दौरान लोगों को आमंत्रण देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ पार्वती कॉलेज के खेल मैदान से हुआ। रैली दोहरीघाट नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी, रोडवेज, चौहान चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 'भारत माता की जय', 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।कार्यक्रम के संयोजक आजाद जायसवाल ने बताया कि इस बाइक रैली का मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.