साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्ले में घूमघूम कर घरों से अन्न संग्रहण का काम इस समय किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के जयप्रकाश नगर व इसके प्रोफेसर कॉलोनी सहित अन्य मुहल्लों में टीम ने घर-घर जाकर अन्न का संग्रहण किया। आगामी सात अप्रैल को स्थानीय चानन जनता घाट स्थित सूर्यदेव मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन होना है। सम्मेलन के लिए महाप्रसाद यानि भंडारा के लिए अन्न आदि का संग्रह सभी के घरों से किया जा रहा है। अन्न संग्रहण के दौरान चावल, दाल, आलू आदि का संग्रहण सदस्य कर रहे हैं। शुक्रवार को गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत और आरएसएस के नगर कार्यवाहक प्रमोद कुमार रिंकू के नेतृत्व में दो अलग-अलग दलों में शामिल संजय पटेल, देव कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.