पूर्णिया, मार्च 16 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।अनुमंडल मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आगामी संतमत सत्संग सह हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप के ट्रस्टी सह हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक शिव शंकर तिवारी ने की। बैठक की शुरुआत राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तीन बार ओम और 13 बार विजय महामंत्र का जाप किया। इसके बाद 19 और 20 मार्च को आयोजित होने वाले संतमत सत्संग सह हिंदू सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम में 20वीं सदी के महान संत महर्षि मेंही महाराज के परम शिष्य पूज्यपाद स्वामी डॉ. निर्मलानंद जी महाराज, पूज्यपाद स्वामी रामलाल जी ब्रह्मचारी तथा विश्व हिंदू परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.