बस्ती, जनवरी 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया बाजार में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू एकता को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख सुशील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा तभी संभव है, जब हिन्दू समाज जागरूक, संगठित और सक्रिय रहेगा। हिन्दुत्व किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने समाज को अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया। मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन के तहत समाज में समरसता, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.