गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। चेतना प्रवाह मंच की मासिक विचार गोष्ठी रविवार शाम मिश्रौलिया स्थित डॉ. युधिष्ठिर तिवारी के आवास पर हुई। गोष्ठी का विषय क्या हिन्दू एकता एक मिथक है रहा, जिस पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संस्था के संस्थापक और संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र नाथ भारती ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि विविधता के बावजूद हिन्दू समाज सांस्कृतिक रूप से एकजुट है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक एकता को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण के बाद हिन्दू समाज में जागरूकता और उत्साह बढ़ा है। सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश ज्ञानचन्द्र गुप्त ने कहा कि हिन्दू एकता कोई मिथक नहीं, बल्कि वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज सर्वसमावेशी और शांति प्रिय है और आरक्षण जाति की बजाय आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ग...