फरीदाबाद, मार्च 5 -- बल्लभगढ़। ऊँचा गांव की जामा मस्जिद में होली के दिन अनोखा नजारा देखने को मिला। हिन्दू समाज के लोगों ने रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पहल ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार करवाने के लिए स्थानीय निवासी नरसिंह अधाना, विनोद अधाना और डॉ. श्यामवीर जामा मस्जिद पहुंचे और इमाम और जमीअत उलेमा फरीदाबाद के सदर मौलाना जमालुद्दीन को खजूर, फल और शरबत सहित इफ्तार की सामग्री सम्मानपूर्वक भेंट की। इफ्तार के दौरान आस मोहम्मद, मौलाना इल्यास और मोहम्मद शाहिद इस्लाम उर्फ बुढ़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। हिन्दू समाज के लोगों ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। समाज में शांति और प्रेम बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा होली, दिवाली, ईद और रमज़ान जैसे त्योहारों का सम्मान करते रहे ...