कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को गश खाकर गिरी ब्राजील की महिला का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को हिन्दूरीति रिवाज से भरौंघाट कानपुर में अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर अफसरों की मौजूदगी में ब्राजीली दंपति ने धोतियां पहनकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी करने के साथ ही अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया। गाईवोटा जेड-77 पिवालिएइस, वोइटा- यूसीएसडी ब्राजील की रहने वाली बासठ साल की महिला सिलिवियो रेजिना अपने साथ जॉन मार्टिन व उनकी रुसी पत्नी ओल्गा के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। दिल्ली की हर्षिता टूर ट्रेवल्स की कार से वह लोग वृंदावन होकर मंगलवार को श्री चैतन्य मठ नादिया पश्चिम बंगाल जा रही थी। कानपुर-इटावा हाई-वे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी ल...