गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, भारत को हिन्दूराष्ट्र घोषित करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महाराष्ट्र का एक युवा 261 दिनों तक लगातार साइकिल चलाकर चार प्रमुख धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने निकला है। बुधवार को वह वापसी में सैदपुर पहुंचा। महाराष्ट्र के पुणे जिला स्थित वाघोली गांव निवासी महज 29 वर्ष के विकास जाधव 260 दिनों पूर्व अपने घर से एक साइकिल पर कुछ आवश्यक सामान लेकर आगे भगवा पताका लगाकर 4 धाम व 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकले थे। उनकी कामना थी कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले व भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। बुधवार की दोपहर 12 बजे सैदपुर पहुंचे विकास ने बताया कि 4 धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी हो गयी है। बताया कि सभी जगह दर्शन पूजन के बाद वे रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.