संवाददाता, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर के क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थिति मस्जिद में युवक को 100 रुपये देकर नमाज अदा करने का मामला प्रकाश में आया है । मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया । हिंदू संगठन के लोगों ने युवक से जानकारी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के राकेश कुमार ने बताया कि वह लगभग 15 वर्षों से भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में अफसर कुरैशी के यहां रहकर नौकरी करता है। गुरूवार को एक युवक उसे थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित एक मस्जिद में ले गए जहां 100 रुपये देकर उसे नमाज अदा को कहा, और उसकी वीडियो भी बनाई । जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने ...