बागपत, मार्च 29 -- छपरौली,बागपत। शबगा और कोताना गांव में शनिवार को सपा का पीडीए संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने सभी को हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रखते हुए प्रेमभाव से रहने की अपील की। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैंने गीता, चारों वेद, कुरान पढ़ी हैं। सभी धर्मों की किताबों में लोगों को आपस में प्यार से रहने का संदेश दिया गया है। क्या 2014 से पहले देश में मंदिर-मस्जिद नहीं हुआ करते थे, 2014 के बाद से ही क्यों लोगों के दिलों में मंदिर-मस्जिद की राजनीति को बढ़ावा देकर आपसी प्रेम खत्म किया जा रहा है। आज देश में भाजपा सरकार के रहते हर वर्ग और विशेषकर ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं।अखिलेश यादव ने एक पीडीए बनाया है, जिसका उद्देश्य सभी लोगों को साथ लेकर चलना है।...