हिन्दू-मुसलमानों ने किया गाय का पूजन
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। कांग्रेस भाईचरा कमेटी की ओर से रविवार को रामापुरा में हिन्दू, मुसलमानों ने गाय का पूजन किया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा मौर्य ने कहा कि 33 कोटि देवी-देवताओं का वास गाय के शरीर में माना गया है। गाय की पूजा करने, उसे घास खिलाने से पुराने पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान प्रेमदीप तिवारी, शकील अहमद जादूगर, बैजनाथ प्रसाद, अनिल यादव, अमीर हैदर, नरसिंह रावत, सतीश वर्मा, कांति देवी, सुख देवी, श्रीदेवी, बसंत देवी, संजय मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.