बोकारो, मार्च 25 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा डीवीसी कालोनी में भारत सेवाश्रम द्वारा स्थापित हिन्दू मिलन मंदिर में चंद्रपुरा के सभी अखाड़ों का मिलन रामनवमी के दिन शाम में होगा। यहां पर बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद, पंच मंदिर, पीपल गाछ समिति, चर्च रोड आदि की रामनवमी पूजा की कमेटियां इस बार भी आकर्षक शोभा यात्रा व जुलूस की तैयारी कर रही है। पूरे चंद्रपुरा व यहां की डीवीसी कालोनी के चौक चौराहों व सड़क किनारे महावीरी ध्वज लगाया गया है। रामचरित मानस व हनुमान चालिसा की ध्वनि से पूरी विद्युतनगरी गूंज रही है। स्टेशन रोड पीपल गाछ समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के दिन महाभंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें करीब दस हजार लोग भाग लेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.