शामली, फरवरी 26 -- शामली। शहर के कैराना रोड स्थित हिन्दू महिला महाविद्यालय में गुरुवार को होली महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत, नृत्य और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से होली के पर्व की उमंग मंच पर झलकती रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ ने एक साथ मिलकर फूलों और गुलाल से होली खेली तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने छात्राओं एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.