मेरठ, अप्रैल 14 -- शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय परिसर में सोमवार को हिन्दू महासभा का 112वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यालय परिसर में भगवा ध्वज फहराकर उसका पूजन किया और हवन-पूजन कर संगठन के क्रांतिकारी नेताओं को स्मरण किया। संचालन प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल तथा महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू महासभा देश के प्राचीन हिंदूवादी संगठनों में से एक है, जिसने समय-समय पर अपने सिद्धांतों और विचारों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि प्रारंभिक रूप से पंजाब हिन्दू महासभा के रूप में इसकी नींव रखी गई, जो बाद में राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित हुई।स्थापना यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर विश्व हिंदू परिषद ने निकाली बाइक ...