दुमका, मार्च 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के यज्ञ मैदान में बुधवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने संबोधित किया। संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू बंटेगा तो सुरक्षित नहीं रहेगा। कहा हम सभी पहले हिन्दू है। जातियों में बंटने से पहले सभी हिन्दू है और सभी को एकजुट रहना होगा। कहा बंगलादेशियों को यदि समय रहते देश से नहीं निकला गया तो ये लोग हिंदुओं को यहां से निकाल देंगे। कहा कि भव्य राम मंदिर बनने के बाद अब किसानों के अनाज का दाम मिले इसके लिए लड़ेंगे। गुणवत्तापूर्ण व सस्ती शिक्षा के लिए देशभर में अभियान चलाने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...