दुमका, मार्च 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने एकत्रित होकर वीर कुंवर सिंह चौक पर दीप प्रज्वलित किया तथा एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्साह, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा हुआ था। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केवल एक नया कैलेंडर वर्ष नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन के नवीनीकरण का प्रतीक है। हिन्दू नव वर्ष का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है, जिसे सृष्टि के सृजन का दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। प्राकृतिक दृष्टि से भी यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता...