बांदा, मार्च 19 -- बांदा। पैलानी तहसील के खप्टिहा कला कस्बे में हिन्दू नववर्ष तथा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर शिवाला से होते हुए संपूर्ण कस्बे की परिक्रमा कर विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर भारत माता, राजा विक्रमादित्य, तथा दुर्गा माता की झांकियां गाजे बाजे के साथ संपूर्ण कस्बे में निकाली गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम जियावान वर्मा, शिक्षक मृदुल बाजपेई, मुकेश शुक्ला, लकी शुक्ला, परमानंद त्रिपाठी, महेंद्र, योगेंद्र, रामस्वरूप आदि के अलावा शिक्षिकाएं कुमारी गौरा शुक्ला, संगीता, अंजू और शिवानी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। झांकी कस्बे के झांकी सम्राट अभिलाषा सिंह क...