गाजीपुर, मार्च 21 -- दुल्लहपुर। हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर स्थानीय बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम-जानकी की आकर्षक झांकी प्रमुख आकर्षण रही। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। केसरिया साफा पहने बाइक सवारों ने धर्म ध्वजा लहराते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। समापन स्थल पर भगवान श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की आरती उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी सक्रिय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.