कुशीनगर, मार्च 21 -- पडरौना, निज संवाददाता। वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार को पडरौना शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जूनियर हाईस्कूल के परिसर से पूर्ण गणवेश के साथ निकले स्वयंसेवकों ने परंपरा के अनुरूप अनुशासन का परिचय दिया। शहर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवकों ने शहरवासियों का नव वर्ष की शुभकमानाएं दी। जगह-जगह लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।पथ संचलन कोतवाली के सामने स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर से शुरू हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए जलकल रोड, सुभाष चौक, नौका टोला चुंगी, बावली चौक, साहबगंज दक्षिणी, तिलक चौक और कन्हैया टॉकिज होते हुए भारतीय शिवाला मंदिर व कसेरा टोली मार्ग से होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल परिसर में पहुंचे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.