लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर पद संचलन निकाला गया। समाज में नववर्ष की मंगल कामना दी गई। कालेज के प्राचार्य बिपिन कुमार दास सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा डा केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर डा हेडगेवार जी का जन्म उत्सव मनाया गया। साथ ही सामूहिक रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन, रग रग हिन्दू मेरा परिचय कविता का गायन किया गया। नव वर्ष के शुभ अवसर पर शुभकामना पत्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक नव वर्ष शुभकामना पत्र का निर्माण किया। प्राचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि हिन्दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.