जमशेदपुर, मार्च 2 -- केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन, बिष्टूपुर में हुई। इसका नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने संभाला। बैठक में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सदस्य शामिल हुए और अपने विचार रखे। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव में अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है। संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने सोनारी में विसर्जन देर रात तक न हो, इसके लिए सभी समितियों के साथ बैठक करने की आवश्यकता बताई। कदमा संकट मोचन हनुमान अखाड़ा के उत्तम कुमार दास ने कहा कि हनुमान मंदिर के पास ऑनलाइन डिलीवरी कर्मचारियों की सैकड़ों बाइक से सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है, जिससे हिंसा की संभावना बढ़ सकती है, इस पर जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.