लोहरदगा, मार्च 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में हिन्दू नव वर्ष पर शुभकामना पत्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान खुशी कुमारी, द्वितीय उज्जवल कुमार और आदित्य कुमार साहू रहे। जबकि तृतीय स्थान रीतु कुमारी और कोमल कुमारी को प्राप्त हुआ। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य बिपिन कुमार दास सहित नीतू कुमारी, रश्मि साहु, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहु, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत, शिखा राय, रोहित कुमार और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.