बगहा, मार्च 20 -- मझौलिया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मझौलिया के स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकी और प्रभातफेरी निकाली। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ झांकी को यादगार बमाया। झांकी के दौरान बच्चों ने विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां की। छोटी-छोटी बालिकाएं नव दुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं।जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। आयोजन में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.