धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। आयुष एंड स्किल डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से हाउसिंग कॉलोनी में चैत्रशुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत नववर्ष 2083 के आगमन पर वैदिक हवन का आयोजन किया गया। हवन महर्षि पतंजलि के योगाचार्य लक्ष्मीकांत पंडित ने करवाया। इस दौरान योग एवं आयुर्वेद से रोग के उपचार बताए गए। संयोजक नयन कुमार कमल ने स्वदेशी के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डॉ अर्जुन पांडे, सरोज कुमार महतो, मगधेश कुमार, माधव नितेश, सन्नी कुमार, श्यामबिहारी प्रसाद, महिला प्रभारी रेखा गुप्ता, धनंजय गुप्ता, योग शिक्षक सूरज वर्मा, हीरालाल शर्मा, शिवम सिंह, शीतल पांडेय, बबीता कुमारी ,सुनीता प्रकाश, सुलोचना देवी, नेहा कश्यप, मालती सहाय, रंजू कुमारी, बीके ठाकुर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.