मेरठ, मार्च 19 -- श्री प्राचीन महाभारत कालीन श्री महादेव-देवी मंदिर में विगत पांच दिनों से हिन्दू जनजागरण एवं विक्रमी संवत हिन्दू नववर्ष के स्वागत हेतु आयोजित श्री रामभक्त हनुमान चरित्र कथा का श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में समापन हुआ। कथा का श्रवण पूज्य गुरुदेव एवं कथाव्यास के श्रीमुख से कराया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुबह में यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथाव्यास जी द्वारा समस्त श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरित किए। कार्यक्रम में प्रिंस राणा, शांतनु कौशिक, जीतू सोनी, मनोज शर्मा, गौरव, नितिन नामदेव, शिवकुमार, सुरेंद्र कश्यप, जयचंद, ओमप्रकाश, विनोद यादव, अम्बुज, दिव्यांश, मृत्युंजय, प्रदीप बुद्धिराजा, प्रवीण कश्यप आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.