घाटशिला, मार्च 20 -- घाटशिला, संवाददाता। हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घाटशिला के करीब 300 बच्चों ने शोभा यात्रा सह झांकी निकाली। जिसमें बच्चों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाये। वहीं, बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, माता सबरी, परम पूज्य डॉ. केशव बालिराम हेडगेवार विक्रमादित्य, भारतमाता, भगवान बिरसा मुंडा, झांसी की रानी, लक्ष्मी बाई, फुलोझानो की भव्य झांकी निकाली। शोभा यात्रा नुआगांव स्थित विद्यालय परिसर से शुरू होकर सांढ़पुरा पेट्रोल पंप होते हुए युबीआई बैंक मोड़ पहुंची, वहां से गोपालपुर फाटक गयी। गोपालपुर फाटक में सूर्य मंदिर के सदस्य रंजीत ठाकुर समेत अन्य सदस्य की ओर से बच्चों के लिए शीतल पेयजल, बिस्कुट की व्यवस्था की गयी। इसके बाद रेलवे परिसर स्थित हनुमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.