बस्ती, अगस्त 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी नगर रामप्रसाद यादव ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई से जुड़े अशोक वर्मा की तहरीर पर आरोपी जेशान अहमद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी जेशान अहमद ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को निशाना बनाकर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) के त...