बेगुसराय, फरवरी 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की दुनही पंचायत के रक्सी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सदस्य अरूण ने कहा कि हिंदू कोई जाति नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो समाज को जोड़ने, समरसता, राष्ट्र धर्म, संस्कृति, सद्भाव व आपसी भाईचारे का संदेश देने का कार्य करती है। जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने कहा कि संघ की यात्रा और सामाजिक समरसता के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प दिलाया। सम्मेलन के खंड कार्यवाह कन्हैया ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शास्त्रों की शिक्षा और संस्कार देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्रों का महत्व भी समझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.