दरभंगा, फरवरी 13 -- दरभंगा। छह वर्षीया बच्ची से रेप व हत्या की घटना पर अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति ने गहरा शोक व आक्रोश व्यक्त किया है। समिति ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि इसने पूरे समाज को झकझोरकर रख दिया है। संस्थापक अमरनाथ गामी ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोषी को अविलंब कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रशासन को सहयोग किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। समिति ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। समिति की महिला सदस्यों के नेतृत्व में पुरुष सदस्यों के साथ गुरुवार को संध्या पांच बजे पीड़ित परिवार को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई। मौके पर रेख...