मथुरा, मार्च 3 -- नगर के तालाबशाही स्थित रामलीला मैदान में विराट हिन्दू एकता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकजुटता, जागरूकता, संगठन एवं संस्कारों की मजबूती पर जोर दिया। सम्मेलन का शुभारम्भ प्रचार प्रमुख कीर्ति बाबा द्वारा किया गया। सम्मेलन से पूर्व पारंपरिक वेश में सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसका समापन कार्यक्रम स्थल पर हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने समाज को अपनी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा करने तथा युवाओं से धर्म व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजकों ने अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक हेमंत, ओम प्रकाश, दिनेश सैनी, अध्यक्ष विष्णु सैनी, उपाध्यक्ष रमेश, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, सचिव म...