हिन्दु-मुस्लिम भाईचारे का जीवंत प्रतीक
चतरा, जून 26 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी चट्टी में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। इटखोरी प्रखंड में इटखोरी पंचायत के चट्टी गांव में एक हिंदू परिवार पिछले लगभग 150 वर्षों से मुहर्रम पर्व पर ताजिया बनाकर जुलूस में शामिल करता आ रहा है। चट्टी गांव निवासी प्रभु कुम्हार अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो इस परंपरा का निर्वहन पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ कर रही है। प्रभु कुम्हार ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्वज विशुन कुम्हार के बाद गुडन कुमार महरू, विजय कुम्हार ने की थी। उनके बाद यह जिम्मेदारी अब खुद प्रभु कुम्हार समेत अन्य परिवार निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल है सुरजुडीह गांव उन्होंने बताया कि पूर्वजों की मन्नत पूरी होने के बाद शुरू हुई यह परंपरा आज परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.