रामगढ़, मार्च 22 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो पंचायत में शनिवार को लइयो बस्ती स्थित महावीर स्थान में अंजुमन कमेटी ने हिंन्दु मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र प्रताप सिंह और संचालन मो शमीम अहमद अशरफी ने किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि लइयो उतरी मुखिया सुरेश कुमार महतो, लइयो दक्षिणी पंचायत के मुखिया गीता देवी, इचाकडीह मुखिया रमेश राम, पूर्व मुखिया बिंदु देवी, मेघनाथ महतो, किशोर रजवार सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। मुखिया सुरेश महतो ने कहा की त्योहार कोई भी हो जब हम एक साथ इसे मनाते हैं तो इसकी खुशी दुगनी हो जाती है। यही हमारे गांव का खूबसूरती है कि सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। 2027 में होने वाले ईद में हम सभी हिन्दु-मुस्लिम भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.