रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से 'डबलोथॉन' का आयोजन रविवार को होने जा रहा है। इसमें साइक्लिंग और दौड़ का आयोजन होगा, जो पारस एचईसी अस्पताल परिसर से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। दौड़ 8 से 14 साल कैटेगरी में 2.5 किलोमीटर के लिए होगी। 15 साल से अधिक कैटेगरी में 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। वहीं, साइक्लिंग 8 से 14 साल कैटेगरी में 2.5 किलोमीटर की और 15 साल से अधिक के प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर की होगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 500 प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट दिया जाएगा। पारस एचईसी अस्पताल परिसर से 'डबलोथॉन' की शुरुआत सुबह 6 बजे होगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। क्यू आर कोड से कर सकते हैं रजिस्ट्रे...