हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर। हिन्दुस्तान यूनिलीवर की कर्मचारी एकता संगठन के तत्वावधान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के पुरुषोत्तम नगर में आयोजित हुआ, जिसमें अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 21 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पगड़ी, माला, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, घड़ी, केतली सहित अन्य उपहार भेंट कर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर काशीराम, कैलाश बाबू, सुनील द्विवेदी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.