हिन्दुस्तान फॉलोअप :::
आजमगढ़, मार्च 8 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद।जाली नोटों के गिरोह का सरगना भांजा के साथ मिलकर अपनी बहन के घर पर एक साल से जाली नोट छापने का काम करता था। इस गिरोह का सरगना अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। रौनापार थाना की पुलिस फरार चल रहे गिरोह के सरगना की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। रौनापार थाना क्षेत्र के टेकनपुर पुलिया के पास से पुलिस ने 1.19 लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा होने के बाद से गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा निवासी बरडीहा थाना रौनापार फरार चल रहा है। वह एक साल से अपने भांजा रूद्र पांडेय के साथ मिलकर अपनी बहन के घर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में नकली नोट छापता था। कंप्यूटर और प्रिंटर से 500, 200 और 100 रुपये की करेंसी छापी जाती थी। इसके बाद इसे क्षेत्र में खपाया जाता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.