रांची, जून 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान का आयोजन 10 जून को एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस, नयासराय में होने जा रहा है। एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस समारोह में इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके प्रायोजक हैं- बायोम, श्री अलंकर, विधिज्ञा, एनआईबीएम, डैजल टैंगो और सीताराम सुजुकी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करने व उन्हें सम्मान प्रदान करने के लिए मौजूद रहेंगी। समारोह में भाग लेने के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इस वर्ष 80 प्रतिशत या इससे अधिक प्राप्तांक से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.