बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आपका अपना प्रिय अखबार सिर्फ खबर परोसने का ही काम नहीं करता, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। इसी कड़ी में हिन्दुस्तान अखबार की ओर से 29 जून को हरहरमहादेव चौक स्थित केडीएम पैलेस में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दसवीं व बारहवीं के जिला टॉपरों के अलावा तीन स्कूल टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विशेषज्ञों की ओर से उन्हें कॅरियर की काउंसिलिंग भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह कल, 10वीं व 12वीं के प्रतिभाशाली बच्चे होंगे सम्मानितकार्यक्रम का विवरण सम्मानित होने वाले विद्यार्थीगण 29 जून को सुबह 8.30 बजे केडीएम पैलेस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह कार्यक्रम दिन के 10 बजे से शुरू हो जाएगा। बच्चों के बीच क्विज प...