हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह आज, 400 मेधावी होंगे सम्मानित
गुमला, जून 29 -- गुमला प्रतिनिधि । हिन्दुस्तान अखबार के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएसपी रोड के सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी बोर्ड के विद्यालयवार टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के लिए पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। समारोह में जिले के करीब 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक भूषण तिर्की, पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अतिथि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। समारोह को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। इससे संबंधित विशेष जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.