मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सोमवार को तुर्की स्थित पैंटोक्रेटर एकेडमी में 500 पौधे लगाए। पौधा वन विभाग के द्वारा निःशुल्क मुहैया कराए गया था। पौधरोपण कार्यक्रम में पैंटोक्रेटर एकेडमी के निदेशक अशोक सिंह, प्राचार्य एफसी सिंह एवं उप प्राचार्य ॠषिका सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...