नई दिल्ली, जनवरी 2 -- हिन्दुस्तान टीम घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने राजधानी की रफ्तार थाम दी है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर साफ दिख रहा है। शुक्रवार को कोहरे के कारण 60 से अधिक विमानों को रद करना पड़ा, जबकि दर्जनों उड़ानें देर से चलीं। वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली आने वाली और यहां से जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोहरे के कहर को लेकर हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन की पड़ताल- कोहरे और ठंड के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। सुबह से ही स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.