पूर्णिया, नवम्बर 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में साइबर अपराध के मामले में जिस हिसाब से तेजी आई है, उस हिसाब से केस निष्पादन में गति नहीं पकड़ रही है। वर्ष 2023 में पूर्णिया में साइबर थाना की स्थापना हुई। तब से लेकर अब तक 220 केस यहां रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें वर्ष 2023 में 59, 2024 में 73 एवं इस वर्ष अब तक कुल 88 केस आ चुके हैं। वर्ष 2023 से अब तक के कुल 220 मामलों में कुल 166 केस पेडिंग चल रहे हैं। जिनमें वर्ष 2023 के 44, वर्ष 2024 के 61 एवं शेष मौजूदा साल के केस शामिल हैं। इसके पीछे सेटअप की एवं मैन पावर की कमी को कारण माना जा रहा है। सच्चाई यह भी है कि अन्य आपराधिक मामले की अपेक्षा साइबर अपराध कुछ अधिक ही जटिल होते हैं। जिसे पूरी तरह से सुलझाने में समय की अधिकता लाजिमी है। बावजूद कुछ बड़े मामलों में केस की गुत्थी को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.