पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में फर्जी सिम का कारोबार फल फूल रहा है, बनमनखी प्रखंड इसका हब है। इस बात का खुलासा कोर्ट कर्मी के साथ हुए साइबर फ्रॉड के बाद हुआ है। वैसे भी साइबर अपराध से जुड़े पोर्टल ने पूर्णिया में फर्जी सिम के चल रहे कारोबार को लेकर साइबर थाना पुलिस को अलर्ट किया है। बताया जा रहा है कि जिले में फर्जी सिम के कारोबार का प्रमुख केन्द्र बनमनखी एवं आसपास कर इलाका है। वैसे जिले के अन्य हिस्सों में यह कारोबार फल- फूल रहा है। फर्जी सिम के कारोबार में संदिग्ध भूमिका निभाने वाली सिम विक्रेता दुकानों को चिन्हित करते हुए साइबर अपराध से जुड़े पोर्टल ने पूर्णिया के साइबर थाना को अगाह किया है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। वैसे भी पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में कार्यरत राहुल कुमार से किए गए साइबर फ्रॉड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.