पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम। अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में सूरज चमकने लगा है। अधिकतम तापमान करीब 38 के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को 37.1 डिग्री तो शनिवार को 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिनों से सूरज आग का लाल गोला बना हुआ है। सूरज की चमक के बीच बिजली के लगातार झटके लग रहे हैं। घोषित कट के अलावा अघोषित कटों से लोग तंग है। सुबह से लेकर रात तक बिजली की आंख मिचौली हो रही है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने में परेशानी होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, 05 अप्रैल रविवार को ग्रिड पीएसएस में अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए 11 केवी टाउन 1 और टाउन 3 फीडर सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे...